Jhansi Ki Rani - Lakshmibai # 30 (last part) - Vrindavan Lal Verma
इस कहानी को audio में सुनने के लिए पोस्ट के अंत में जाएँ 89 अट्ठारह जून आई। ज्येष्ठ शुक्ला सप्तमी। शुक्रवार। सफ़ेद और पीली पौ फटी। उषा ने अपनी मुस्कान बिखेरी। रानी स्नान ध्यान और गीता के अट्ठारहवें अध्याय के पथ से निबट चुकी। झींगुरों की झंकार पर एकाध चिड़िया ने चहक लगाई। रानी ने नित्यवत अपने रिसाले की लाल कुर्ती की मर्दाना पोशाक पहनी। दोनो ओर एक एक तलवार बांधी और पिस्तौलें लटकाई। गले में मोतियों और हीरों की माला - जिससे संग्राम के घमासान में उनके सिपाहियों को उनके पहिचानने में सुविधा रहे। लोहे के कुले पर चन्देरी का जरतारी लाल साफ़ बांधा। लोहे के दस्ताने और भुजबंद पहने। इतने में उसके पाँचों सरदार आ गए। मुंदर ने कहा , “ सरकार घोड़ा लंगड़ाता है। कल की लड़ाई में या तो घायल हो गया है ये ठोकर खा गया है। ” रानी ने आज्ञा दी , “ तुरंत दूसरा अच्छा और मज़बूत घोड़ा ले आ। ” मुंदर घोड़ा लेने गई और उसने अस्तबल में से एक बहुत तगड़ा और देखने ...